बेटे-बेटियों की सुख-समृद्धि की मां ने की कामना

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 14 Sep 2025 8:21 PM

विज्ञापन

संतान के दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रविवार को आस्था व परंपरा पूर्वक मनाया गया. हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे खूब तरक्की करें और उनकी उम्र लंबी हो. इसी कामना के साथ माताओं ने रविवार को 24 घंटे का निर्जला व निराहार व्रत रखा और बेटे-बेटियों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. संतान के दीर्घायु के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रविवार को आस्था व परंपरा पूर्वक मनाया गया. हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे खूब तरक्की करें और उनकी उम्र लंबी हो. इसी कामना के साथ माताओं ने रविवार को 24 घंटे का निर्जला व निराहार व्रत रखा और बेटे-बेटियों की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की. रविवार को सरगही करने के साथ निर्जला व निराहार कठिन व्रत का संकल्प लिया.माताएं प्रातकाल उठकर स्नान आदि से निवृत होकर भगवान नारायण का ध्यान रखते हुए संतान के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु होने की कामना के साथ व्रत की शुरुआत की. व्रत के दौरान जिले के विभिन्न नदियां,सरोवर,तलाब में व्रतियों ने स्नान किया. शहर के दहा नदी पुलवा घाट, शिवव्रत साह घाट,जयसवाल घाट,नवलपुर घाट,पंचमन्दिरा घाट, महादेवा घाट आदि में व्रतियों की भीड़ लगी रही.पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हुए शाम के समय पूजा करने के बाद सूत से बनी जिउतिया धारण करके राजा जीमूतवाहन और शंखचूर्ण वाली व्रत की कथा सुनीं. पर्व को लेकर मंदिरों ,नदी व तलाबों के आसपास काफी भीड़ रही.इन स्थलों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर कथा आयोजित हुई. इस व्रत के साथ जीमूतवाहन की कथा जुड़ी हैं, जिसे व्रती माताओं ने श्रवण किया. माताओं ने एक दूसरे को किया सिंदूरदान इस दौरान माताएं एक-दूसरे को सिंदूर लगा सिंदूरदान की रस्म पूरी की और जिउतिया माता से अपने संतानों के सुरक्षा करने की कामना की. इस दौरान मंदिरों में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए माताओं की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन