दुबई में जान गंवाने वाले सीवान के बसंत कुमार के परिजनों से मिले विधायक, सहायता का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

शोकसंतप्त परिजनों को सांत्वना देते विधायक इंद्रदेव सिंह व अन्य

दुबई में जान गंवाने वाले सदरपुर के रवि के परिजनों से मिले विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन।

विज्ञापन

दुबई में हुई दुखद घटना में जान गंवाने वाले सदरपुर निवासी बसंत कुमार उर्फ रवि के परिजनों से मिलने बुधवार देर शाम विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल उनके पैतृक आवास पहुंचे. विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिवंगत बसंत कुमार को अर्पित की श्रद्धांजलि

इस दौरान विधायक ने दिवंगत बसंत कुमार उर्फ रवि को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे.

विदेश मंत्रालय के माध्यम से मुआवजे का प्रयास

विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि वह सांसद के माध्यम से विदेश मंत्रालय को मामले से अवगत कराकर परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार स्तर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराने के लिए हर संभव पहल की जाएगी.

दुबई में हादसे में हुई थी बसंत कुमार की मौत

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी ध्रुप साह के 25 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार उर्फ रवि की 26 जून को दुबई में मौत हो गई थी. वह दुबई स्थित अपने कैंप की रेलिंग से असंतुलित होकर गिर गए थे, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी.

परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था बसंत

बसंत कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है. परिजन अब सरकारी सहायता की उम्मीद लगाए हुए हैं.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर जदयू नेता गुड्डू सिंह, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, लालबाबू सिंह, शिवलाल सिंह, सुरेश चौहान, सत्यनारायण साह, आलोक मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन