बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल खोड़ीपाकड़ पहुंचे, ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर व चापाकल की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

लोगों की समस्याएं सुनते विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल और अन्य | Prabhat Khabar Network

बड़हरिया के विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं. ग्रामीणों ने बिजली की समस्या और शुद्ध पेयजल की कमी को लेकर अपनी मांगें रखीं. विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

बड़हरिया के स्थानीय विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल प्रखंड के तेतहली बाजार, तेतहली दक्षिण टोला, चाड़ी बाजार और खोड़ीपाकड़ सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं. विधायक खोड़ीपाकड़ के लरमा मोड़ पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराया.

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि खोड़ीपाकड़ नीलामी में लगा 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर पर्याप्त क्षमता का नहीं है. करीब एक माह पूर्व ट्रांसफॉर्मर का एक फेज खराब हो गया था, जिसके बाद दो फेज के सहारे करीब 90 घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है. कम वोल्टेज, बार-बार फ्यूज उड़ने और कई घरों में स्वतः बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनी के अधिकारी शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं. उन्होंने विधायक से 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. इस पर विधायक इंद्रदेव सिंह ने विद्युत व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया.

वहीं ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाते हुए लरमा मोड़ पर चापाकल लगाने की मांग की. विधायक ने एक सप्ताह के भीतर चापाकल लगवाने का भरोसा दिलाया.

इस मौके पर भाजपा नेता विवेक मिश्र, बीजेंद्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, छठू पटेल, सुमन सिंह, प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह, वैद्यनाथ गिरि, मुखिया पति निशिकांत सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन