सीवान: मैरवा में 25 से अधिक शिक्षकों का भव्य सम्मान, शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का करते हैं निर्माण
मैरवा के बबलू जैसवाल शिक्षकों को किया सम्मानित | Prabhat Khabar Network
मैरवा में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में 25 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बबलू जैसवाल ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
Siwan News : शिक्षक दिवस के अवसर पर मैरवा के मझौली रोड स्थित गौरी मेडिकल हॉल परिसर में समाजसेवी एवं चेयरमैन प्रत्याशी बबलू जैसवाल के नेतृत्व में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े 25 से अधिक शिक्षकों को फूल-माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर शिक्षक भी काफी उत्साहित नजर आए.
आपके शहर में
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी किया शिक्षकों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉ. संतोष ठाकुर, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. शशि कुमार, विवेक जैसवाल, अंशु बरनवाल एवं विशाल जैसवाल ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया. समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान की चर्चा की गयी.
शिक्षकों ने पहल की सराहना कर बताया गर्व की बात
शिक्षक उपेंद्र यादव, रिजवानूर रहमान, रफीक अंसारी, दिनेश यादव सहित अन्य शिक्षकों ने बबलू जैसवाल की पहल की सराहना की. शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक दिवस पर व्यवसायी समाज की ओर से शिक्षकों का इस तरह भव्य सम्मान किया जाना मैरवा के लिए गर्व की बात है. शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं और उनका सम्मान वास्तव में पूरे शिक्षा जगत का सम्मान है.
शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का करते हैं निर्माण : बबलू जैसवाल
बबलू जैसवाल ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं. आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसमें हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है. इसलिए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करना उनके लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए