महाराजगंज के अनुमंडल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की कमी से मरीज परेशान, जांच के लिए निजी लैब का लेना पड़ रहा सहारा

Maharajganj Sub-divisional Hospital : अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण मरीजों को पैथोलॉजिकल जांच और अल्ट्रासाउंड के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है.
Maharajganj Sub-divisional Hospital : अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण मरीजों को आवश्यक पैथोलॉजिकल जांच कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में पर्याप्त भवन और संसाधन होने के बावजूद जांच सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है.
Maharajganj Sub-divisional Hospital : मरीजों को हो रही है परेशानी
मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें निजी प्रयोगशालाओं में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. उनका कहना है कि जब सरकारी अस्पताल में ही जांच की व्यवस्था नहीं होगी तो आम लोगों को उसका अपेक्षित लाभ कैसे मिलेगा.
सीवान की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Maharajganj News: अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद क्यों नहीं मिल रही सुविधा?
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन उसे संचालित करने के लिए आवश्यक स्टाफ नहीं होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ता है. इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है. लोगों ने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल भवन और उपकरण उपलब्ध कराने के बावजूद यदि आवश्यक तकनीकी कर्मियों की नियुक्ति नहीं की जाती है तो आम जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा.
स्वास्थ्य प्रबंधक ने क्या कहा?
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र लैब टेक्नीशियन एवं अन्य आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति कर अस्पताल की जांच सेवाओं को नियमित रूप से शुरू कराने की मांग की है, ताकि सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. इस संबंध में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि विभाग को इस समस्या की जानकारी दे दी गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि लैब टेक्नीशियन बहाल होते ही मरीजों को इसके लाभ मिलने लगेगा.
Also Read: सगाई से एक दिन पहले लड़की के घर से चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










