सगाई से एक दिन पहले लड़की के घर से चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
सगाई से एक दिन पहले लड़की के घर से चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Siwan Theft News : सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में बेटी की सगाई से एक दिन पहले घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई. चोर गहने, कपड़े और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Siwan Theft News : सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में बेटी की सगाई से ठीक एक दिन पहले एक गरीब परिवार के घर लाखों रुपये की चोरी हो गई. अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने, साड़ियां, कपड़े और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं.

Siwan Theft News : बेटी की सगाई से पहले कैसे हुई चोरी?

जानकारी के अनुसार, इमलौली गांव निवासी सरस्वती देवी, पति राजेंद्र यादव के घर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोर घुस गए. चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, साड़ियां, कपड़े तथा 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि चोरी गए अधिकांश सामान 6 जुलाई को होने वाली बेटी की सगाई के लिए विशेष रूप से खरीदे गए थे.

Siwan News : सुबह उठते ही परिवार के उड़ गए होश

रविवार की अहले सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था. कमरे में रखे कीमती सामान और नकदी गायब थी. इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पीड़ित परिवार ने बताया कि आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है. बेटी की सगाई के लिए बड़ी मुश्किल से गहने, कपड़े और अन्य सामान की व्यवस्था की गई थी. चोरी की इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब सगाई कार्यक्रम को लेकर भी परिवार चिंता में है.

Siwan Police : पुलिस से क्या मांग कर रहा है पीड़ित परिवार?

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: सीवान में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, IMD की चेतावनी

विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन