सीवान: जेपीयू सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म जमा करने का कल अंतिम दिन, 28 जुलाई से होगी परीक्षा

Author Manish giri|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस पाठ्यक्रम आधारित स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया है. यह अंतिम अवसर है, क्योंकि 28 जुलाई से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. केवल 28 क्रेडिट अर्जित करने वाले छात्र ही परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

Siwan News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीबीसीएस पाठ्यक्रम आधारित स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने का अंतिम अवसर बचा है. बैंक में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाई थी. अब इस बढ़ी हुई समय-सीमा का भी आज अंतिम दिन है.

विज्ञापन

20 जुलाई तक कॉलेज में जमा करना होगा परीक्षा प्रपत्र

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब तक परीक्षा प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज संबंधित कॉलेज में जमा नहीं किए हैं, उन्हें हर हाल में 20 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

28 जुलाई से शुरू होगी सेमेस्टर-3 की परीक्षा

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 की परीक्षा 28 जुलाई से आयोजित करने का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है. जिले के डीएवी कॉलेज, विद्या भवन महिला महाविद्यालय सहित सभी अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परीक्षा प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है.

28 क्रेडिट वाले छात्र ही भर सकेंगे फॉर्म

विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सेमेस्टर-3 का परीक्षा फॉर्म केवल वही छात्र-छात्राएं भर सकते हैं, जिन्होंने सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 में कुल मिलाकर कम से कम 28 क्रेडिट अर्जित किए हों. परीक्षा शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है.

इन दस्तावेजों के साथ करें आवेदन

परीक्षा फॉर्म जमा करते समय विद्यार्थियों को अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन पत्र, ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित कॉलेज में जमा करना अनिवार्य होगा. विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन