जेपीयू के छात्रों के लिए आखिरी मौका, सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म 20 जुलाई तक जमा करें, नहीं तो छूट सकती है परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
जेपीयू सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म जमा करने का अंतिम मौका, 20 जुलाई तक करें आवेदन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के छात्रों के लिए सेमेस्टर-3 परीक्षा फॉर्म जमा करने का आखिरी मौका 20 जुलाई को समाप्त हो रहा है. परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी, इसलिए समय रहते आवेदन पूरा करें.

विज्ञापन

सीवान. जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सीबीसीएस पाठ्यक्रम आधारित स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-3 के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने का आखिरी मौका बचा है. विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाई गई अंतिम तिथि 20 जुलाई को समाप्त हो जाएगी.

20 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

विश्वविद्यालय ने बैंक में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई थी. अब जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया है, लेकिन परीक्षा प्रपत्र और जरूरी दस्तावेज कॉलेज में जमा नहीं किए हैं, उन्हें हर हाल में 20 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

28 जुलाई से शुरू होगी सेमेस्टर-3 की परीक्षा

जेपीयू ने सेमेस्टर-3 की परीक्षा का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है. परीक्षा 28 जुलाई से आयोजित की जाएगी. ऐसे में समय पर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है.

सभी कॉलेजों में जारी है परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया

जिले के डीएवी कॉलेज, विद्या भवन महिला महाविद्यालय सहित सभी अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परीक्षा प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया जारी है. कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम दिन की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपने दस्तावेज जमा कर दें.

28 क्रेडिट वाले छात्र ही भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

जेपीयू के निर्देश के अनुसार, सेमेस्टर-3 का परीक्षा फॉर्म वही छात्र-छात्राएं भर सकेंगे, जिन्होंने सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 में कुल मिलाकर कम से कम 28 क्रेडिट अर्जित किए हैं. परीक्षा शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है.

इन दस्तावेजों को जमा करना होगा जरूरी

परीक्षा फॉर्म के साथ विद्यार्थियों को अंकपत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन पत्र, ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. कॉलेजों को सत्यापित परीक्षा प्रपत्र, समेकित सूची और पेन ड्राइव सहित सभी अभिलेख 22 जुलाई तक परीक्षा विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन