सेना के जवान मनोज राय के निधन से दर्वेशपुर में पसरा मातम, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Updated:
विज्ञापन

सैनीक के पैतृक घर पसरा मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेना के जवान मनोज कुमार राय का आकस्मिक निधन हो गया. उनकी हृदय गति रुकने से हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया.

विज्ञापन

Siwan News : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दर्वेशपुर पूरब टोला निवासी सेना के जवान मनोज कुमार राय (41) के निधन के दूसरे दिन रविवार को भी उनके घर में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. जवान की असमय मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर में मौजूद मां जद्दुरानी देवी और पत्नी प्रीति राय की सिसकियों से माहौल गमगीन बना रहा. जवान के निधन की खबर के बाद रिश्तेदारों, ग्रामीणों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा.

विज्ञापन

अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

परिजनों के अनुसार मनोज कुमार राय शुक्रवार को पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल छपिया गांव गये थे. उसी शाम वे दर्वेशपुर पहुंचे. करीब चार बजे अचानक उन्हें हृदयाघात आया. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. जवान की मौत की खबर मिलते ही दर्वेशपुर समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी.

2003 में सेना में हुए थे भर्ती

मनोज कुमार राय वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे. उनकी पहली पोस्टिंग हैदराबाद में हुई थी, जबकि अंतिम पोस्टिंग पंजाब में रही. करीब 16 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद उनके असमय निधन से परिवार और गांव के लोग सदमे में हैं. मनोज दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे.

मां और पत्नी की आंखों से नहीं थम रहे आंसू

जवान की मौत से उनके ससुराल छपिया से लेकर दर्वेशपुर तक मातम का माहौल है. रविवार को घर पहुंचे लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे. लेकिन मां जद्दुरानी देवी और पत्नी प्रीति राय की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. जवान की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मनोज कुमार राय अपने पीछे पत्नी प्रीति राय, 12 वर्षीय बेटी अंकु राय और आठ वर्षीय पुत्र अच्युत राय समेत मां को छोड़ गये हैं. दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने जवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन