सीवान: नौतन में ई-रिक्शा से शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, यूपी से बिहार लाई जा रही थी खेप

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार चालक और जप्त शराब इ रिक्शा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौतन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कुरमौट नहर पुल के पास एक ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद हुई है. पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Siwan News : नौतन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुरमौट नहर पुल के पास एक ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा चालक को भी गिरफ्तार किया है. बरामद शराब 12 कार्टन में रखी हुई थी. पुलिस के अनुसार शराब उत्तर प्रदेश से बिहार लाई जा रही थी.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की गयी घेराबंदी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से ई-रिक्शा के जरिये शराब की खेप बिहार लायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कुरमौट नहर पुल के पास घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ई-रिक्शा को पुलिस ने रोककर तलाशी ली.

12 कार्टन में मिली शराब

तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में 12 कार्टन में छिपाकर रखी गयी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ ही ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान सीकुवारा गांव निवासी संदीप कुमार, पिता योगेंद्र मांझी के रूप में हुई है.

तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश में कहां से लायी गयी थी और इसे बिहार में कहां पहुंचाया जाना था. पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

मामले में जब्ती सूची तैयार कर आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन