ePaper

जिले में लगेंगे 305 नये उद्योग

Updated at : 27 Aug 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में लगेंगे 305 नये उद्योग

सीवान.जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस वर्ष 305 उद्योग लगेंगे. इससे हजारों की संख्या में हुनरमंदों को रोजगार भी मिलेगा. उद्योग लगाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है. अभी कंप्यूटर से लॉटरी के जरिए चयनित लाभुकों की सूची जारी कर दी गई है.जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरा करते हुए लाभुकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

विज्ञापन

संवाददाता, सीवान.जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस वर्ष 305 उद्योग लगेंगे. इससे हजारों की संख्या में हुनरमंदों को रोजगार भी मिलेगा. उद्योग लगाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है. अभी कंप्यूटर से लॉटरी के जरिए चयनित लाभुकों की सूची जारी कर दी गई है.जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरा करते हुए लाभुकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इसके बाद पहली किस्त की राशि दी जाएगी और उद्योग लगाने का कार्य शुरू कर देंगे. एक लाभुक को 10 लाख रुपये तक की राशि मिलेगी. जिसमें 50% सब्सिडी भी शामिल रहेगा और शेष राशि को किस्त के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर लौटना होगा. योजना के तहत पांच श्रेणी में आवेदन मांगे गए थे.इसके बाद आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. श्रेणी वाइज सभी चयनित उद्यमियों के कागजातों की जांच भी निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा की जाएगी. जांच के दौरान कागजात सही मिलने के बाद संबंधित उद्योग लगाने के लिए आधारभूत संरचना तैयारी को लेकर योजना की पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपए दिए जायेंगे.विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित उद्योग लगाने को लेकर आधारभूत संरचना तैयार होने के बाद योजना की दूसरी किस्त मशीन व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए जारी की जाएगी. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उद्योग संबंधित रॉ-मेटेरियल की खरीदारी करने के लिए योजना की तीसरी व अंतिम किस्त जारी कर दी जाएगी. कंप्यूटर लॉटरी के माध्यम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से चयनित सभी उद्यमियों को उनके उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.इससे चयनित उद्यमियों को उद्योग लगाने में सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें किसी प्रकार के परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. चयनित उद्यमियों के कागजातों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैच बनाया जाएगा.उसके बाद उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण देने को लेकर तिथि का निर्धारण किया जाएगा. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत श्रेणियों में मांगे गए आवेदनों की कंप्यूटर लॉटरी के माध्यम चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.इस बार सभी श्रेणियों में जिले से 305 लोगों का चयन किया गया है.अब संबंधित उद्यमियों की कागजातों की जांच होगी. जांच के बाद योजना की पहली किस्त संबंधित उद्यमी के खाते में भेज दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन