झमाझम बारिश से स्कूलों में घटी छात्रों की उपस्थिति, जलजमाव और कीचड़ बने बड़ी वजह

Author Anand Mishra|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महबूबछपरा की आठवीं कक्षा में 40 की जगह 13 विद्यार्थी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : सीवान जिले में भारी बारिश के कारण सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति में भारी कमी देखी गई. लगातार जलभराव और कीचड़ ने बच्चों को स्कूल पहुंचने से रोका, जिससे कई जगहों पर उपस्थिति 40% तक सिमट गई.

विज्ञापन

Siwan News : जिले में रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई लगातार झमाझम बारिश का असर सरकारी और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर साफ दिखाई दिया. सुबह से हो रही तेज बारिश और जगह-जगह जलजमाव के कारण अधिकांश विद्यालयों में सामान्य दिनों की तुलना में छात्रों की संख्या काफी कम रही. कई स्कूलों में आधे से भी कम बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचे, जबकि कुछ ग्रामीण विद्यालयों में उपस्थिति 30 से 40 प्रतिशत तक ही सीमित रही.

विज्ञापन

कीचड़ और जलभराव से छात्रों को हुई परेशानी

बड़हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महबूबछपरा के प्रधानाध्यापक मनोज ठाकुर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण विद्यालय जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग पर कीचड़ और जलभराव हो गया. इससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हुई. वहीं खराब मौसम को देखते हुए कई अभिभावकों ने छोटे बच्चों को घर से बाहर भेजना उचित नहीं समझा.

शिक्षक समय पर पहुंचे, पठन-पाठन जारी रहा

बारिश के बावजूद विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षिकाएं समय पर पहुंचे और नियमित रूप से पठन-पाठन का कार्य जारी रखा. हालांकि विद्यालय परिसर में जलभराव होने के कारण चेतना सत्र और प्रार्थना सभा प्रभावित रही. कई विद्यालयों में केवल राष्ट्रगान के साथ चेतना सत्र समाप्त कर दिया गया, जबकि कुछ स्कूलों में छत पर चेतना सत्र आयोजित किया गया.

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों पर ज्यादा असर

प्रखंड के ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में बारिश का असर अधिक देखने को मिला. तेज वर्षा के कारण कई विद्यार्थी निर्धारित समय से देर से विद्यालय पहुंचे. वहीं छोटी नदियों, नहरों और नालों में जलस्तर बढ़ने तथा जगह-जगह जलजमाव होने से आवागमन भी प्रभावित रहा.

बारिश जारी रही तो उपस्थिति पर पड़ेगा असर

शिक्षकों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों तक लगातार बारिश होती रही तो विद्यार्थियों की उपस्थिति पर इसका असर बना रह सकता है. हालांकि बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन इसका प्रभाव स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

बीईओ ने सुरक्षित होकर स्कूल आने की अपील की

बड़हरिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. बच्चों की कम उपस्थिति के बावजूद विद्यालयों का संचालन सामान्य रूप से जारी है. उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से सुरक्षित मार्ग का उपयोग करते हुए विद्यालय आने तथा जलभराव वाले रास्तों से बचने की अपील की है. साथ ही उम्मीद जताई कि मौसम सामान्य होते ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी सामान्य हो जाएगी.

Also Read : पानापुर में बड़ी चोरी, संयुक्त परिवार के छह कमरों का ताला तोड़ लगभग 20 लाख के गहने और सामान ले उड़े चोर



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन