हत्या के मामले आरोपितों को चार साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एडीजे तीन संजय कुमार सिन्हा की कोर्ट ने हत्या मामले के आरोपितों को दोषी पाते हुए चार साल की सजा सुनाई है. घटना 4 नवंबर 2020 की है.

विज्ञापन

सीवान. एडीजे तीन संजय कुमार सिन्हा की कोर्ट ने हत्या मामले के आरोपितों को दोषी पाते हुए चार साल की सजा सुनाई है. घटना 4 नवंबर 2020 की है. घटना के संबंध में जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना के सूचक अंशु कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करा कर गांव के ही अरविंद सिंह एवं सूरज माझी को आरोपित किया था. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि आरोपितों ने गंभीर रूप से जख्मी कर अमृत सिंह व गोविंद सिंह की हत्या कर दी थी. न्यायालय ने सुनवाई के दौरान दोनों आरोपितों को दोषी पाते हुए चार -चार साल की सजा सुनाई है. तथा प्रत्येक आरोपित पर पचास हज़ार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ सकती है अभियोजन से अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक ने बहस में हिस्सा लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन