सीवान: 12 रबीउल अव्वल और महाबीरी झंडा मेला को लेकर प्रशासन सतर्क, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में शामिल अधिकारी व जनप्रतिनिधि

एमएच नगर थाना परिसर में आगामी 12 रबीउल अव्वल और महाबीरी झंडा मेले को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विचार-विमर्श किया गया. प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन

Shanti Samiti Baithak: एमएच नगर थाना परिसर में सोमवार को आगामी 12 रबीउल अव्वल एवं महाबीरी झंडा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने की. इस दौरान दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं. ऐसे में सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने की अपील की.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. साथ ही जुलूस और मेले के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया.

प्रचार-प्रसार के अभाव में कई कुर्सियां रहीं खाली

बैठक में प्रचार-प्रसार के अभाव का असर भी देखने को मिला. बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली रहीं और अपेक्षा के अनुरूप शांति समिति के सदस्य उपस्थित नहीं हो सके.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मुखिया इम्तियाज अहमद, सरपंच तौहीद जया, नन्हे हाशमी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम, राजा खान, हशाम अली खां, हमीद खां, सलमान हामिद खान, यूसुफ खान, अशफाख खान, छोटे इकबाल, सद्दाम अली, जितेंद्र कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन