ePaper

राज्य सरकार समावेशी विकास की दिशा में कर रही है काम

Updated at : 12 Sep 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार समावेशी विकास की दिशा में कर रही है काम

शहर के आंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में राज्य की पशु व मत्स्य संसाधन सह जिले की प्रभारी मंत्री रेणू देवी ने 396 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. अनुकंपा के आधार पर 176 आश्रितों को मंत्री के हाथों सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया. 21 जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का अनुज्ञप्ति शामिल है. वहीं नवनियुक्त 220 गृह रक्षक को भी नियुक्ति का पत्र मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. शहर के आंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में राज्य की पशु व मत्स्य संसाधन सह जिले की प्रभारी मंत्री रेणू देवी ने 396 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया. अनुकंपा के आधार पर 176 आश्रितों को मंत्री के हाथों सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया. 21 जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं का अनुज्ञप्ति शामिल है. वहीं नवनियुक्त 220 गृह रक्षक को भी नियुक्ति का पत्र मिला. समारोह की शुरुआत में जिलाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने प्रभारी मंत्री रेणू देवी को अंग वस्त्र और पौधा देकर स्वागत किया. इसके बाद अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार नौकरी देकर यह साबित कर रही है कि यह सरकार संवेदनशील है और लोगों की तकलीफों को समझती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों से पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की.कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा राज्य के सभी उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में पूर्व से खाली पड़े लिपिक व परिचारी के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी. उत्क्रमित उच्च विद्यालय में लिपिक व परिचारी के पदस्थापन हेतु कुल 155 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. सभी उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में विद्यालय लिपिक के पद पर कुल 146 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. साथ ही विद्यालय परिचारी के पद पर कुल 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि उच्च विद्यालयों में लिपिक का पद कार्यालय कार्यों में अति महत्वपूर्ण होता है. विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्र व छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनेक लाभकारी योजनाओं के सफलतापूर्वक निष्पादन में विद्यालय लिपिक का बहुत ही अहम योगदान होता है.कहा कि राज्य सरकार द्वारा छात्र व छात्राओं हेतु संचालित कई प्रोत्साहन योजना यथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालक व बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना तथा कई प्रकार की छात्रवृति योजना के संचालन में लिपिक का अहम योगदान होता है.सभी उच्च विद्यालयों में विद्यालय लिपिकों द्वारा कार्यालय व गैर-शैक्षणिक कार्यों यथा माध्यमिक परीक्षा फॉर्म भरने एवं पंजीयन आदि कार्यों का निष्पादन किया जाता है. सरकार के द्वारा वर्ष 2025 के प्रारंभ में राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 15000 गृह रक्षकों का स्वच्छ नामांकन (बहाली)कराये जाने का निर्णय लिया गया. जिला के लिए कुल 231 पद स्वीकृत था.सरकार के निर्णय के अनुसार जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से आज सभी सफल पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र का वितरण किया गया. मौजूदा सरकार के द्वारा समय-समय पर गृहरक्षकों के दैनिक भत्ता में भी वृद्धि की जाती रही है. जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के मृत्योंपरांत आश्रितजनों को अनुकंपा के आधार पर 21 जन वितरण प्रणाली दुकानों की अनुज्ञप्ति का वितरण भी किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता प्रमोद कुमार राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी, डीपीआरओ कन्हैया कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन