20 कार्टन शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 25 Aug 2025 10:03 PM

विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने 20 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक कार जब्त किया है. इसके साथ महिला पुरुष सहित चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,नौतन. स्थानीय पुलिस ने 20 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक कार जब्त किया है. इसके साथ महिला पुरुष सहित चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. नौतन पुलिस को सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट लगी कार से शराब की बड़ी खेप बिहार में सप्लाई के लिए जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस सभी संभावित मार्गों पर वाहन जांच शुरू कर दिया. इसी बीच उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली गई. तो उसमें से भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. इसके साथ ही चालक सहित दो पुरुष तथा दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव निवासी राजेश कुमार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी हिमांशु पांडेय तथा वैशाली जिला के बिंदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुपुर गांव निवासी ललिता देवी और कमली देवी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन