सीवान: बड़हरिया में वन विभाग ने बांटे 200 पौधे, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

Author Anand Mishra|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
पौध वितरण के दौरान शिक्षक,बच्चे और क्षेत्र अधिकारी मंजू पांडेय | Prabhat Khabar Network

पौध वितरण के दौरान शिक्षक,बच्चे और क्षेत्र अधिकारी मंजू पांडेय | Prabhat Khabar Network

वन विभाग ने जीएम हाई स्कूल में छात्रों को 200 फलदार और छायादार पौधे वितरित किए. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत इन पौधों की देखभाल की अपील की गई है. यह पहल पर्यावरण संरक्षण में छात्रों की भागीदारी को बढ़ावा देती है.

विज्ञापन

Siwan News: बड़हरिया प्रखंड के जीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बड़हरिया में वन विभाग की ओर से पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के महाराजगंज प्रक्षेत्र की रेंज पदाधिकारी मंजू पांडेय ने छात्र-छात्राओं के बीच 200 पौधों का वितरण किया.

इसमें आम, अमरूद, जामुन जैसे फलदार पौधों के साथ पकड़ी, वट, नीम और शिरीष जैसे छायादार पौधे शामिल थे.

पौधों की देखभाल करने की अपील

रेंज पदाधिकारी मंजू पांडेय ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मिले पौधों को अपने घर या गांव में लगाएं और नियमित रूप से उनकी देखभाल करें.

उन्होंने बताया कि बुधवार को विद्यालय परिसर में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में निभाएंगे भूमिका

मुख्य अतिथि मंजू पांडेय ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे भविष्य में पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय आएंगे और इन पौधों को हरे-भरे वृक्ष के रूप में देखेंगे, तो यह उनके लिए गर्व और आत्मसंतोष का क्षण होगा.

पौधरोपण सामाजिक जिम्मेदारी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिशरण निराला ने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का श्रृंगार हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए इनका होना बेहद जरूरी है.

उन्होंने कहा कि पौधरोपण सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है. यह मां की स्मृति को जीवंत रखने का भी एक सशक्त माध्यम है.

प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमेशा जागरूक रहने का संकल्प दिलाया.

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हरिशरण निराला, शिक्षक एहसानुल्लाह, महताब आलम, शशिकांत कुमार, अभिषेक यादव, निधि सिंह, ममता चौबे, उषा कुमारी, ईशानी किरण, फरजाना खातून, नीलिशा सिंह, रंजीत कुमार, दिवाकर सिंह, मधुप्रिया सहित सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Anand Mishra

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन