ePaper

लग्जरी कार से 15 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

Updated at : 08 Feb 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
लग्जरी कार से 15 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

होली को लेकर हरियाणा से तस्करी कर दरभंगा ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने धरनी छापर चेक पोस्ट से जब्त किया है. पुलिस ने दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जिसकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मैरवा. होली को लेकर हरियाणा से तस्करी कर दरभंगा ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने धरनी छापर चेक पोस्ट से जब्त किया है. पुलिस ने दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जिसकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. थाना प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धरनी छापर चेकपोस्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही दो लग्जरी कारों को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की. लेकिन घेराबंदी कर एक कार के चालक को दबोच लिया गया. दूसरी कार का चालक पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने जब दोनों लग्जरी कारों की डिक्की की तलाशी ली, तो करीने से सजाकर रखी गई हरियाणा निर्मित शराब की बोतलें मिलीं. पुलिस के अनुसार, यह इस महीने अब तक की सबसे बड़ी खेप है. गिरफ्तार चालक के अनुसार शराब को हरियाणा से पहले कुशीनगर लाया गया था. वहां से दूसरे चालक ने देवरिया के पास इसे हैंड ओवर किया. गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी रत्नेश मिश्रा के रूप में हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि होली के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है. पकड़े गए चालक से पूछताछ कर इस रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन