E Shikshakosh: दो-दो स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने वाले अभिभावकों पर होगी कार्रवाई, ऐसे हुआ खुलासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Oct 2024 6:16 PM
E Shikshakosh: शिक्षा विभाग की मानें तो एक छात्र का सरकारी या निजी एक ही स्कूल में नामांकन हो सकता है. इसके लिए इ -शिक्षा कोष पर छात्रों का प्रोफाइल तैयार किया गया है. इसमें आधार अपडेट होने के बाद दो-दो स्कूल में नामांकन का मामला सामने आया है.
E Shikshakosh: प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर सरकारी स्कूल से योजनाओं के लालच में नामांकन लेने वाले छात्रों की पोल खुलने लगी है. इ- शिक्षा कोष पर आधार अपडेट का काम पूरा होने के बाद प्रखंड में एक हजार से अधिक छात्रों का दो-दो स्कूल में नामांकन होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रखंड में सैकड़ों से अधिक ऐसे छात्र हैं जिनका सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में नामांकन है. ऐसे छात्रों को सरकारी स्कूल से नियमित योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है. विभाग की मानें तो एक छात्र का सरकारी या निजी एक ही स्कूल में नामांकन हो सकता है. इसके लिए इ -शिक्षा कोष पर छात्रों का प्रोफाइल तैयार किया गया है. इसमें आधार अपडेट होने के बाद दो-दो स्कूल में नामांकन का मामला सामने आया है. हालांकि विभाग की ओर से फिलहाल इस पर कोई मार्गदर्शन जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि विभागीय निर्देश पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि संबधित छात्रों का एक जगह नामांकन रखा जाएगा.

आप्शन के लिए दो-दो स्कूलों में कराते हैं नामांकन
आप्शन और योजनाओं के लाभ के लिए अभिभावकों द्वारा छात्रों का दो-दो स्कूलों में नामांकन कराया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में योजनाओं के लाभ के लिए और निजी स्कूलों में बेहतर पढाई के लिए नामांकन कराया जाता है. इसमें कई अभिभावक तो खुद कहीं ना कहीं सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. इसके अलावा अधिकांश छात्रों ने नवोदय, सैनिक, केंद्रीय विद्यालय जैसे प्रवेश परीक्षा के लिए सरकारी में नामांकन ले रखा है, लेकिन पढ़ाई निजी स्कूल में कर रहे हैं. अब स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट होने के बाद पोल खुलने लगी है. शिक्षा विभाग भी इसको लेकर गंभीर बना है. अब एक ही जगह छात्रों का नामांकन रहेगा.
विभागीय दिशा-निर्देश के बाद होगी कार्रवाई
सूत्रों की मानें तो हाल फिलहाल तक पहचान और अवैध कमाई के लिए सरकारी स्कूलों में छात्रों का स्कूल आए बिना उपस्थिति बना दी जाती थी. कई बार तो प्रखंड में फर्जी टीसी काटने का भी मामला सामने आ चुका है लेकिन अब विभागीय सख्ती के बाद ऐसे लोगों पर अंकुश लगता जा रहा है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में सैकड़ों छात्र का दो-दो स्कूल में नामांकन का मामला सामने आया है. विभाग से इस पर चर्चा की जा रही है. विभागीय आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए जारी किया नया दिशानिर्देश, जानें किन चीजों पर लगी रोक
बिहार के 8 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, जानें कब मिलेगी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










