सीवान में भू-अर्जन मामलों की समीक्षा, रामजानकी पथ परियोजना में मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

समीक्षा बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सीवान में चल रही विकास परियोजनाओं, विशेषकर रामजानकी पथ परियोजना के भू-अर्जन मामलों की समीक्षा की. उन्होंने प्रभावित रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश दिया.

विज्ञापन

सीवान: जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई छपरा के परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल छपरा के कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित अंचलाधिकारी मौजूद रहे.

रामजानकी पथ परियोजना पर विशेष जोर

बैठक में डीएम ने रामजानकी पथ परियोजना (एनएच-227ए) के गुठनी-सिवान खंड में भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों से कहा कि भू-अर्जन से प्रभावित रैयतों से अधिकाधिक आवेदन प्राप्त कर उन्हें शीघ्र जिला भू-अर्जन कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि मुआवजा भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं हो.

सीवान-मशरख खंड की बाधाएं दूर करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान सीवान-मशरख खंड में भू-अर्जन के दौरान आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और भूमि अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए.

औद्योगिक क्षेत्र और न्यायालय पहुंच पथ पर भी हुई समीक्षा

बैठक में मैरवा अंचल में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित भूमि की अधिसूचना का प्रकाशन जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा महाराजगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के पहुंच पथ निर्माण के लिए भू-अर्जन अधिनियम-2013 के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन के लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाएं, ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी हो सकें.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Manish Giri

लेखक के बारे में

By Manish Giri

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन