नगर परिषद की बैठक में स्वच्छता पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

.नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को साधारण बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद सेंपी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.पार्षदों ने एक स्वर में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को साधारण बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद सेंपी देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.पार्षदों ने एक स्वर में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया. बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि शहरी क्षेत्र के कुल 30 वार्डों की सफाई व्यवस्था एजेंसी के माध्यम से कराई जाए, जबकि शेष 15 वार्डों की सफाई नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा कराई जाए पार्षदों ने कहा कि सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 30 वार्डों के लिए जल्द से जल्द निविदा निकाल कर प्रक्रिया पूरी कीजाए.जब तक नई एजेंसी का चयन नहीं हो जाता, तब तक पूर्व में कार्यरत एजेंसी से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सफाई कार्य जारी रखने का सुझाव भी दिया गया. कई पार्षदों ने शहर में नालों के जाम होने की समस्या को गंभीर बताया.उनका कहना था कि नाला सफाई पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है.जिससे जलजमाव और गंदगी की स्थिति बनी रहती है. पार्षदों ने स्वच्छता पदाधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नाला सफाई की शिकायतों पर न तो समय पर कार्रवाई होती है और न ही फोन कॉल का समुचित जवाब मिलता है.मुख्य पार्षद सेंपी देवी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए.बैठक में उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता, सिटी मैनेजर बालेश्वर राय सहित वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, संतोष यादव, नीरज कुमार, राजा राम साह, अजीत कुमार, पल्लवी प्रिया, उर्मिला देवी, ज्यदा खातून, लाडली खातून, सचिन सिंह और शाह आलम मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन