सीवान के धमई नदी में मिले बुजुर्ग के शव की हुई पहचान, बैंक से पेंशन लेने निकले थे किशुन महतो

Updated:
विज्ञापन

मृतक के व्याकुल परिजन

सीवान के कोड़र पुल के पास धमई नदी में गुरुवार को मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव की पहचान शुक्रवार को हो गई. मृतक किशुन महतो चार दिन पहले बैंक से पेंशन लेने के लिए घर से निकले थे और लापता थे.

विज्ञापन

Siwan Elderly Body: एनएच 227 ए के किनारे स्थानीय थाना क्षेत्र के कोड़र पुल के नीचे धमई नदी में गुरुवार को मिले अज्ञात बुजुर्ग के शव की पहचान शुक्रवार को हो गयी. शुक्रवार को मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त करते हुए विलाप करने लगे. मृतक की पहचान बसंतपुर निवासी किशुन महतो के रूप में हुई. शिनाख्त होने के बाद शुक्रवार की रात परिजनों को शव सौंप दिया गया. इसके बाद परिजनों ने शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद से ही परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेंशन लेने के लिए घर से निकले थे

परिजनों ने बताया कि किशुन महतो करीब चार दिन पहले बैंक से पेंशन लेने के लिए घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच गुरुवार को कोड़र पुल के नीचे धमई नदी में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से परिजनों को मिली.

सदर अस्पताल पहुंचकर की शव की शिनाख्त

शव मिलने की सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त किशुन महतो के रूप में की. पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार की रात शव परिजनों को सौंप दिया. शनिवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया.

मृतक के एक बेटा और दो बेटियां

बताया जाता है कि मृतक किशुन महतो के एक बेटा और दो बेटियां हैं. तीनों की शादी हो चुकी है. घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन