डीएवी पीजी कॉलेज सीवान में दीक्षारंभ समारोह का आयोजन, नए छात्र-छात्राओं को CBCS पाठ्यक्रम की दी गई जानकारी

दीक्षारम्भ समारोह में उपस्थित छात्र व शिक्षक
DAV PG College Siwan: सीवान के डीएवी पीजी कॉलेज में यूजी सत्र 2026-30 के छात्रों के लिए दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.
DAV PG College Siwan: राजभवन और जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के निर्देश पर बुधवार को डीएवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीवान में यूजी CBCS सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश पति गोस्वामी ने की.
DAV PG College Siwan : राज्यपाल का संदेश किया गया प्रसारित
कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल सह कुलाधिपति के रिकॉर्डेड संबोधन के प्रसारण से हुई. इसके बाद छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा व्यवस्था, महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और विश्वविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया.
Siwan News: CBCS पाठ्यक्रम की दी गई जानकारी
इस अवसर पर डॉ. नसीम अंसारी और डॉ. पवन कुमार यादव ने CBCS पाठ्यक्रम की रूपरेखा, अध्ययन प्रणाली और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया.
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
कार्यक्रम में डॉ. सुरुचि उपाध्याय, डॉ. अपर्णा पाठक, डॉ. निवेदिता प्रियदर्शिनी, डॉ. प्रकृति राय, डॉ. रुचिका जरयाल, डॉ. रोशन आरा, डॉ. बंदना सोनी, डॉ. संजीवनी आर्या, डॉ. शशिबाला तिवारी, डॉ. जयकिशोर साहनी, डॉ. निर्भय कुमार राम, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. पंकज सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे. साथ ही सैकड़ों नव नामांकित छात्र-छात्राओं ने समारोह में भाग लिया.
Also Read: सीवान में अब QR Code से मिलेगी खाद, ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, बस इतने दिनों का मिलेगा समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










