सीवान के दरौंदा में सगे भाई ने चाकू से किया हमला; हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद अस्पताल पहुंची दरौंदा पुलिस | Prabhat Khabar Network

दरौंदा के मर्दनपुर गांव में आपसी विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया। घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Siwan News: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां मामूली बात पर हुए आपसी विवाद के बाद एक कलयुगी भाई ने अपने ही सगे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया. इस खूनी हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

विवाद के बाद तैश में आकर घोंपा चाकू

मिली जानकारी के अनुसार, मर्दनपुर गांव निवासी कन्हैया प्रसाद के पुत्र अनूप कुमार का शुक्रवार की देर रात अपने ही भाई के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भाई अपना आपा खो बैठा और तैश में आकर उसने अनूप कुमार पर चाकू से जोरदार वार कर दिया. चाकू के गहरे घाव लगते ही अनूप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा.

महाराजगंज से सीवान सदर अस्पताल रेफर

देर रात चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बिना देर किए घायल अनूप कुमार को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन गहरे जख्म और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

थानाध्यक्ष बोले- मामले की गहन जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: NH-531 पर रेलवे ढाला के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत, लहूलुहान होकर गिरे तीन युवक; गंभीर हालत में सीवान रेफर


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन