सीवान: संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर जुटेंगे लोग, 26 जुलाई को होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन

Author Amarnath Sharma|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक करते सदस्य  | Prabhat Khabar Network

सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक करते सदस्य | Prabhat Khabar Network

सीवान में 26 जुलाई को होने वाले 'संविधान के सम्मान में, दलित मुस्लिम मैदान में' राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. यह सम्मेलन संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की रक्षा का संकल्प लेकर सामाजिक एकता का संदेश देगा.

विज्ञापन

सीवान: दलित मुस्लिम चेतना मंच की ओर से 26 जुलाई को सिवान सिटी पैलेस में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन "संविधान के सम्मान में, दलित मुस्लिम मैदान में" की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. रविवार को मंच की कार्यकारिणी की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं.

जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय

बैठक में सम्मेलन में 700 से 800 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें आयोजित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार तेज करने का निर्णय लिया गया. प्रतिभागियों के लिए भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने और 24 जुलाई को मीडिया ब्रीफिंग आयोजित करने का भी फैसला लिया गया.

संविधान और सामाजिक न्याय का संदेश देगा सम्मेलन

मंच के संयोजक डॉ. ख्वाजा एहतेशाम अहमद ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक नारा नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की रक्षा का संकल्प है. उन्होंने कहा कि सिवान से सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का मजबूत संदेश पूरे बिहार में जाएगा.

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

मार्कंडेय दीक्षित ने कहा कि सामाजिक चुनौतियों का समाधान संवैधानिक मूल्यों और आपसी एकता से ही संभव है. नेमत खान ने सम्मेलन को न्याय और समानता में विश्वास रखने वाले प्रत्येक नागरिक का सम्मेलन बताया. वहीं बशीर आलम, तारिक अख्तर और दीपक सम्राट ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और जन-जागरण का महत्वपूर्ण मंच बताया.

बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में आचार्य रवि, मोहम्मद एहसान, कुरैश खान, जलालुद्दीन, मोहम्मद हबीबुल्लाह, उपेंद्र यादव, हाफिज अब्दुल रहीम, मौलाना सुहेब, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद असद, अहमद नवाज और फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
Amarnath Sharma

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन