सीवान में लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉ. रामेश्वर कुमार बने प्रेसिडेंट

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित क्लब के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में लायंस क्लब, लायंस क्लब वैदेही और लियो क्लब सिवान का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नयी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Siwan News : पचरुखी में शनिवार को लायंस क्लब, लायंस क्लब वैदेही और लियो क्लब सिवान का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम ‘कन्वेंसिया’ आयोजित किया गया. समारोह में तीनों क्लबों की नयी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सामुदायिक सेवा के प्रति समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया. इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और समाज में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड तथा लायंस सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम की भी लॉन्चिंग की गयी.

विज्ञापन

सामुदायिक सेवा में नवाचार पर दिया जोर

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा ने कहा कि नवाचार के साथ समर्पित सामुदायिक सहयोग मानवता की महान सेवा है. उन्होंने क्लब के सदस्यों से सेवा कार्यों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की.

लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड का गठन

कार्यक्रम के दौरान लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड की भी घोषणा की गयी. लायन डॉ. रूपेश कुमार को बोर्ड का अध्यक्ष और लायन डॉ. अब्दुल रेहान लारी को सचिव बनाया गया. वहीं लायंस सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम की अवधारणा चार्टर प्रेसिडेंट लायन डॉ. एमडी शादाब की रही. उन्हें पीडीजी लायन एसके पांडेय का मार्गदर्शन मिला. टीम की कप्तानी लायन डॉ. सौरभ सिंह करेंगे.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुआ समारोह

समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. स्वागत भाषण लायन डॉ. रूपेश कुमार ने दिया. चार्टर प्रेसिडेंट लायन डॉ. एमडी शादाब ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन लायन डॉ. शबीना जावेद और लायन अरविंद पाठक ने किया.

नये सदस्यों का हुआ इंडक्शन

लायंस क्लब, लायंस क्लब वैदेही और लियो क्लब सिवान के नये सदस्यों का इंडक्शन पीडीजी लायन एसके पांडेय ने कराया. वहीं इंस्टॉलेशन पीडीजी लायन अनुपम सिंघानिया ने कराया. डॉ. मुंतजिर, डॉ. राम इकबाल गुप्ता, मोनू गुप्ता और अमित कुमार मोनू समेत अन्य सदस्यों ने सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.

डॉ. रामेश्वर कुमार ने संभाली प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी

लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट पद पर लायन डॉ. रामेश्वर कुमार, सेक्रेटरी पद पर लायन अनुग्रह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष पद पर लायन उमैर फरीद, उपाध्यक्ष पद पर लायन रंजन दास और संयुक्त सचिव पद पर लायन पवन गुप्ता ने शपथ ली.

लायंस क्लब सिवान वैदेही की प्रेसिडेंट लायन नाजिया शादाब, सेक्रेटरी लायन डॉ. नेहा रानी, ट्रेजरर लायन मारिया एलियास और पीआरओ लायन मीरा ने भी पद की शपथ ली. वहीं लियो क्लब सिवान के प्रेसिडेंट लियो सूरज कुमार, सेक्रेटरी लियो प्रीतम और ट्रेजरर लियो कंचन कुमार ने अपने पद की शपथ ली.

सेवा गतिविधियों के लिए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

नवनियुक्त प्रेसिडेंट डॉ. रामेश्वर कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये जायेंगे. विभिन्न सेवा गतिविधियों के चेयरपर्सन के रूप में लायन डॉ. मुजफ्फर आलम, लायन रंजन दास, लायन डॉ. रविकांत सिंह, लायन दुर्जय शंकर और लायन गणेश दत्त पाठक ने भी जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया.

बेहतर योगदान के लिए सदस्यों को मिला सम्मान

समारोह में लायन ऑफ द ईयर अवॉर्ड लायन धरम कुमार और लायन नाजिया शादाब को प्रदान किया गया. डॉ. बृजेश और डॉ. वाहिद को सद्भावना पुरस्कार दिया गया, जबकि कलाकार अनिल श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया.

बेहतर सामुदायिक योगदान के लिए लायंस इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट का सर्टिफिकेट लायन डॉ. एमडी शादाब, लायन डॉ. रूपेश कुमार, लायन विकास सोमानी, लायन गणेश दत्त पाठक और लायन अरविंद पाठक को प्रदान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन