राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Author Manish giri|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते कांग्रेसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पटेल चौक से जेपी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच की मांग की.

विज्ञापन

सीवान: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के जेपी चौक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इससे पहले पटेल चौक से जेपी चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित चंदा गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना गंभीर है और इसकी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर एकत्रित चंदे के दुरुपयोग के आरोपों की सच्चाई सामने आनी चाहिए. वहीं कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए.

जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में इस मुद्दे को उठा रही है और दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रही है.

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेराज आलम, अहमद नवाज, सत्येन्द्र सिंह, विकास तिवारी, कुतुबद्दीन अहमद, आशुतोष कुमार, अलाउद्दीन अहमद, अमित कुशवाहा, सोहेल अहमद, अल्ताफ राजा, युवराज गुप्ता, आबिद राजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन