सीवान में जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

राजेंद्र चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में सीवान के महाराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच और केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की.
Siwan News: दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए छात्र मार्च के दौरान छात्र नेताओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को महाराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला. मौनिया बाबा स्थान से शुरू हुआ मार्च राजेंद्र चौक तक पहुंचा, जहां सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
छात्र अधिकारों पर उठाई आवाज
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जवाहर भाई ने कहा कि छात्र अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि असहमति की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है.
पेपर लीक की सीबीआई जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नीट और सीबीएसई परीक्षा में पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में छात्र, नौजवान, मजदूर, किसान और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
आक्रोश मार्च और सभा में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शहाबुद्दीन शाह, शहाबुद्दीन अंसारी, राजाराम सिंह, जब्बार हुसैन, विजय शंकर दुबे, नब्बीरसुल अंसारी, धूप यादव, सत्येंद्र नारायण सिंह, पशुराम सिंह, कामेश्वर सिंह, शशीभूषण तिवारी, अली अब्बल खान, रिजवान अहमद, गुलाम जिलानी, मोमताज मियां, अरबाज अली, हसरत शाह, दिलशाद, कमलकिशोर ठाकुर, मो. मोजहरुद्दीन, प्रिंस भाई, मिथलेश कुमार यादव, रविंद्र कुमार, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










