ePaper

siwan news. देवरिया से अपहृत बच्चा नवलपुर से बरामद

Updated at : 20 Sep 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news. देवरिया से अपहृत बच्चा नवलपुर से बरामद

हरैया निवासी राजेन्द्र राजभर का पांच वर्षीय पुत्र अजित अपने माता-पिता व दो भाइयों के संग सो रहा था. इसी दौरान बगल के गांव के एक व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया

विज्ञापन

सीवान . उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के हरैया से अपहृत बच्चे को पुलिस ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर से बरामद कर लिया. गुरुवार की रात हरैया निवासी राजेन्द्र राजभर का पांच वर्षीय पुत्र अजित अपने माता-पिता व दो भाइयों के संग सो रहा था. इसी दौरान बगल गांव के एक व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया. इसके बाद बेचने के लिए गांव निवासी एक युवक के सुपुर्द कर दिया. बच्चा मिलने के बाद युवक एक बोलेरो बुक कर देवरिया से सलेमपुर के लिए रवाना हो गया. सलेमपुर पर पहुंचने के बाद उसने दूसरे वाहन से सीवान निकल गया और नवलपुर में अपने एक रिश्तेदार को बच्चा सुपुर्द कर दिया. वह वहीं मौजूद था कि सुरौली पुलिस व एसओजी, सीवान नगर थाने की पुलिस के साथ पहुंच गयी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और वहां मौजूद एक किशोर व एक महिला को भी वाहन में बैठाकर रवाना हो गयी. अपहरण होने की जानकारी परिजनों को रात करीब दो बजे उस समय हुई जब उसका छोटा भाई की रोने लगा. रोने की आवाज सुन माता-पिता जगे तो गायब होने की जानकारी हुई. कहीं पता नहीं चलने पर पिता ने सुरौली पुलिस को सूचना दी. भोर में करीब चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची. पीड़ित के घर से आगे कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमें बगल के गांव का एक व्यक्ति रात में सड़क से होकर गुजरता दिखा. इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो सारी बात बतायी. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. देवरिया सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि बच्चा को सकुशल बरामदगी हो गई है.अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन