भगवानपुर के चक्रबृद्धि में गमाला पूजा संपन्न: सावन की अंतिम सोमवारी पर मां काली की विशेष आराधना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

मां काली की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु व रामनाथ भगत

चक्रबृद्धि गांव में सोमवार को पारंपरिक गमाला पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस विशेष पूजा में मां काली की आराधना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया. पूजा के बाद प्रसाद वितरण और कन्या भोज का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Bhagwanpur Haat: भगवानपुर हाट प्रखंड के चक्रबृद्धि गांव में सोमवार को पारंपरिक गमाला पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई. पूजा को लेकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा. सुबह से ही मां काली के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव के भगत रामनाथ भगत ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां काली की विशेष पूजा-अर्चना करायी. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली का जयघोष करते हुए सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

महिलाओं और बच्चों ने भी पूजा में लिया हिस्सा

पूजा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार नारियल, फूल, चुनरी, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री मां काली को अर्पित की.

पूजा के दौरान पूरा गांव मां काली के जयकारों और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही देर शाम तक बनी रही.

गांव की सुख-समृद्धि के लिए हर वर्ष होती है पूजा

ग्रामीणों ने बताया कि पारंपरिक गमाला पूजा हर वर्ष सावन माह की अंतिम सोमवारी को आयोजित की जाती है. पूजा के माध्यम से गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, रोग-व्याधि से मुक्ति और आपसी भाईचारे की कामना की जाती है.

ग्रामीणों ने बताया कि पूजा के आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बनाने में गांव के लोगों ने सक्रिय सहयोग किया.

पूजा के बाद हुआ प्रसाद वितरण और कन्या भोज

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोज कराया गया. देर शाम तक श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद लेते रहे.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन