चालक से हथियार दिखाकर 1 .52 लाख की लूट

Updated:
विज्ञापन

हसनपुरा. एमएच नगर थाना के रजनपुरा व सेमरी गांव के बीच सोमवार को 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सवारी गाड़ी चालक से एक लाख 52 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गये.

विज्ञापन

संवाददाता, हसनपुरा. एमएच नगर थाना के रजनपुरा व सेमरी गांव के बीच सोमवार को 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सवारी गाड़ी चालक से एक लाख 52 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गये.एम एच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी. पीड़ित सिसवन थाना के महानगर गांव निवासी पप्पु कुमार यादव है. इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सोमवार को चैनपुर से सवारी बैठाकर का सीवान जा रहा था. इसी बीच एमएच नगर थाना क्षेत्र के रजनपुरा तथा सेमरी मजार के बीच एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मुझे ओवरटेक कर बीच रास्ते में गाड़ी रोक लिया.उसके बाद मुझे हथियार का भय दिखाकर मुझे गाली गलौज करते हुऐ मेरा जैकेट में रखे 1 लाख 52 हजार रुपया छीन लिया.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन