सीवान में अस्पताल के बाहर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र में अस्पताल के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गयी. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

सीवान: महादेवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित ने महादेवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गयी बाइक बरामद करने की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार, दरौंदा थाना क्षेत्र के बगोरा गांव निवासी राजा कुमार 28 जुलाई की दोपहर अपने मित्र श्याम कुमार के साथ माधव नगर, बिंदुसार बुजुर्ग स्थित रक क्लीनिक में मरीज को दिखाने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक क्लीनिक के सामने खड़ी कर दी और अंदर चले गये.

करीब आधे घंटे बाद जब राजा कुमार क्लीनिक से बाहर निकले, तो बाइक वहां से गायब थी. इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.

बाइक नहीं मिलने के बाद पीड़ित ने महादेवा थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी और पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन