बिहार के इस जंक्शन के एलईडी स्क्रीन पर अचानक बजा भोजपुरी गाना, रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

सीवान जंक्शन

Bihar News: बिहार के सीवान जंक्शन पर अचानक एलईडी स्क्रीन पर भोजपुरी गाना बजने लगा. गाना बजते ही लोग हैरान रह गए. इस दौरान कुछ यात्रियों के बीच भारी नाराजगी भी दिखी. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर कई सवाल उठाए.

विज्ञापन

Bihar News: सीवान जंक्शन पर उस वक्त असहज वाली स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को सूचना देने के लिए लगाए गए एलईडी स्क्रीन पर अचानक तेज आवाज में भोजपुरी गाना चलने लगा. घटना के समय प्लेटफॉर्म संख्या-1 सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. अचानक फुल साउंड में गाना बजने से लोग हैरान रह गए और कुछ यात्री शर्मिंदगी महसूस करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

यात्रियों के अनुसार स्टेशन परिसर में लगे टीवी स्क्रीन पर एक साथ भोजपुरी गाना बजने लगा. यह स्क्रीन यात्रियों को ट्रेन की जानकारी, सुरक्षा से जुड़े संदेश और विज्ञापन दिखाने के लिए उपयोग की जाती हैं. लेकिन अचानक भोजपुरी गाना बजने से यात्रियों के बीच नाराजगी का माहौल बन गया. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.

क्या कहना है यात्रियों का?

यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन एक सार्वजनिक जगह है, जहां इस तरह की लापरवाही अनुचित है. अग तकनीकी खराबी थी तो उसे तुरंत ठीक किया जाना चाहिए था. लेकिन काफी देर तक गाना बजता रहा और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. स्थिति तब सामान्य हुई जब पूरा गाना खत्म हो गया, जिसके बाद स्क्रीन पर फिर विज्ञापन चलने लगे.

RPF इंस्पेक्टर ने नहीं रिसीव किया फोन

इस मामले में जब आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. स्टेशन सुपरिटेंडेंट मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है. घटना के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर स्क्रीन संचालन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करता है या नहीं.

Also Read: वैलेंटाइन-डे पर कपल को थमाया हनुमान चालीसा, ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’ के लगे थे पोस्टर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन