सीवान के बड़हरिया में संगीत के जरिए विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

संगीत की प्रस्तुति देतीं छात्राएं

पीएमश्री बीएफएचएस कम इंटर कॉलेज, बाबूहाता में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' और 'नशामुक्ति' पर एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया. संगीत शिक्षक ने देशभक्ति गीत और नशे के दुष्प्रभावों से छात्रों को अवगत कराया.

विज्ञापन

Awareness Program: पीएमश्री बीएफएचएस कम इंटर कॉलेज, बाबूहाता में गुरुवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘नशामुक्ति’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में संगीत शिक्षक मंकेश्वर प्रसाद साह ने गीत-संगीत की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की विविधता में एकता की भावना से अवगत कराया. उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ परिवार और समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है. विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम है संगीत

प्रधानाध्यापक आश मोहम्मद ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने का भी प्रभावी जरिया है. ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है.

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर शिक्षक चंदन कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, नेहा गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन