सीवान के हसनपुरा में संत रविदास की 650वीं जयंती मनायी गयी, कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
जयंती मनाते कार्यक्रम पदाधिकारी व अन्य
धनौती स्थित महादलित टोला में संत रविदास की 650वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर अनुसूचित जाति बहुल टोलों के विकास और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ पर विशेष चर्चा की गई. ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई.
Sant Ravidas Jayanti: हसनपुरा प्रखंड की उसरी खुर्द पंचायत के धनौती स्थित महादलित टोला में गुरुवार को संत रविदास की 650वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को याद किया गया.
आपके शहर में
महादलित टोलों के विकास पर हुई चर्चा
समारोह के दौरान अनुसूचित जाति बहुल टोलों के विकास और लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष चर्चा की गयी. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए विकास मित्रों और संबंधित कर्मियों को गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया.
योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी
मौके पर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने की अपील की. साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित कर्मियों से संपर्क करने को कहा.
कार्यक्रम में विकास मित्र संगीता देवी, राजेश कुमार राम, रौशन कुमार, श्यामलाल राम, दीपक कुमार मांझी, नीरज कुमार, मालती देवी, रंभा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए