दरौंदा में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच की प्रखंड इकाई का गठन, भाषा संरक्षण पर हुआ मंथन

Author Ravindra Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News : दरौंदा में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच की प्रखंड इकाई का गठन किया गया. बैठक में भोजपुरी भाषा, संस्कृति और उसके संरक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई. नवगठित पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां.

विज्ञापन

Siwan News : प्रखंड के एक निजी विद्यालय में रविवार को भोजपुरी पुनर्जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई. बैठक में भोजपुरी भाषा, संस्कृति और उसके संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही सर्वसम्मति से दरौंदा प्रखंड इकाई के गठन का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ संगठन का गठन

बैठक में जिला अध्यक्ष चुनीलाल चौधरी, जिला इकाई के संरक्षक सुभाष चंद्र कुशवाहा, जिला संयोजक भृगुनाथ प्रसाद और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे. जिला मंत्री अशोक कुमार सिंह की देखरेख में प्रखंड संगठन का गठन किया गया.

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नवगठित प्रखंड इकाई में चुनीलाल चौधरी को प्रखंड संरक्षक, सुदन जी यादव को प्रखंड अध्यक्ष, नंदकिशोर प्रसाद और गौतम महतो को उपाध्यक्ष तथा अवधेश शर्मा को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, मार्गदर्शन मंडल में मैनेजर बैठा और रामाश्रय यादव को शामिल किया गया. राजीव कुमार भारती को प्रखंड मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई.

भोजपुरी भाषा के संरक्षण का लिया संकल्प

बैठक के अंत में प्रखंड अध्यक्ष सुदन जी यादव ने संगठन को मजबूत बनाने तथा भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जनजागरण अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भोजपुरी भाषा के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उपस्थित सदस्यों ने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

Also Read : शिव चर्चा के दौरान पोखर में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन