सीवान के बसंतपुर में 3 लग्जरी कारों से 1313 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बसंतपुर थाना में बरामद विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तीन धंधेबाज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बसंतपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी कारों से 1313 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के कोड़र पुल के समीप वाहन जांच के दौरान विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने तीन लग्जरी कारों से कुल 1313.91 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी जा रही है.

विज्ञापन

बताया गया कि बसंतपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राम को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बसंतपुर बाजार से तीन वाहनों में शराब की खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कोड़र पुल के समीप वाहन जांच शुरू की.

तीन कारों से बरामद हुई शराब

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उजले रंग की अर्टिगा कार संख्या बीआर 01 एफएक्स 2944 को रोककर तलाशी ली. कार से 437 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई. इसके कुछ देर बाद पुलिस ने काले रंग की अर्टिगा कार संख्या बीआर 06 डीबी 3254 को रोका. तलाशी के दौरान इस कार से 408 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी.

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही किया सेल्टॉस कार को भी पुलिस ने रोक लिया. तलाशी लेने पर कार से 468 लीटर विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं. तीनों वाहनों से बरामद शराब की कुल मात्रा 1313.91 लीटर बतायी गयी है.

हरियाणा के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने तीनों लग्जरी कारों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी राजेश के पुत्र अमित, पानीपत थाना क्षेत्र के बराणा निवासी रविंद्र त्यागी के पुत्र आकाश त्यागी तथा पानीपत थाना क्षेत्र के बबैल निवासी कृष्णा कुमार के पुत्र कमल के रूप में हुई है.

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां ले जायी जा रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस टीम रही कार्रवाई में शामिल

कार्रवाई के दौरान एसआई उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार सुमन, राजीव कुमार रंजन, सौरभ कुमार, एएसआई कुमार कुणाल, चालक हवलदार दीपक कुमार रजक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन