बूथों पर चिपकायी गयी एएसडी लिस्ट

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 18 Aug 2025 9:34 PM

विज्ञापन

बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत 105-सीवान विधानसभा व 110-बड़हरिया विधानसभा के प्रखंड कार्यालय,सभी पंचायत भवनों व सभी बूथों पर मृत,अनुपस्थित या स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की (एएसडी लिस्ट) सूची चिपकायी गयी.इस नयी संशोधित सूची को पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष पढ़कर सुनायी गयी व उनसे हस्ताक्षर कराया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि , बड़हरिया.बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत 105-सीवान विधानसभा व 110-बड़हरिया विधानसभा के प्रखंड कार्यालय,सभी पंचायत भवनों व सभी बूथों पर मृत,अनुपस्थित या स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की (एएसडी लिस्ट) सूची चिपकायी गयी.इस नयी संशोधित सूची को पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष पढ़कर सुनायी गयी व उनसे हस्ताक्षर कराया गया. बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के 192 बूथों व बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत सीवान विधानसभा क्षेत्र के 63 बूथों यानी प्रखंड अंतर्गत 255 बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची चिपकायी व पढ़कर सुनायी गयी.इस अवसर पर बीडीओ संदीप कुमार, सहित सभी पर्यवेक्षक व बीएलओ उपस्थित थे.वहीं प्रखंड की रसूलपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन बाबू हाता की दीवार पर रसूलपुर पंचायत के सभी अनुपस्थित,स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि व मृत मतदाताओं की सूची पर्यवेक्षक सह पंचायत सचिव व बीएलओ द्वारा चिपकायी गयी.साथ ही, उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व आम जनता के समक्ष सूची पढ़कर सुनायी गयी व सभी से हस्ताक्षर भी कराया गया.साथ ही पंचायत के सभी बूथों के बीएलओ द्वारा अपने अपने बूथों पर भी स्थानांतरित या अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि व मृत मतदाताओं की सूची चिपकाकर हस्ताक्षर कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन