सीवान : आर्मी जवान को आया हार्ट अटैक, घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही निधन, दो बच्चे हुए अनाथ

Updated:
विज्ञापन

जवान की फाइल फोटो व बच्चों की तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के हुसैनगंज में उस वक्त मातम छा गया जब आर्मी जवान मनोज कुमार राय (41) की घर वापसी के कुछ घंटों बाद ही हार्ट अटैक से मौत हो गई. शुक्रवार को ही परिवार के साथ गांव लौटे जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Siwan Army Man Death : सीवान के हुसैनगंज में घर पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद आर्मी जवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया. मामला थाना क्षेत्र के दर्वेशपुर पूरब टोला का है.

विज्ञापन

आर्मी जवान मनोज कुमार राय (41 वर्ष) पिता स्वर्गीय हंसनाथ राय शुक्रवार को ही पूरे परिवार के साथ गांव पहुंचे थे. शुक्रवार की शाम सीने में दर्द होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सीवान ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

View on Instagram

शुक्ववार शाम आया हार्ट अटैक

परिजनों के अनुसार मनोज कुमार राय शुक्रवार को करीब 12 बजे परिवार के साथ गांव पहुंचे थे. शाम करीब चार बजे अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ. आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सीवान के निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

फोटो 1-दो मासूम बच्चों के सर उठा बाप का साया.  फोटो-जवान का फाईल फोटो  | Prabhat Khabar Network
जवान की फाइल फोटो| Prabhat Khabar Network

करीब 18 साल की रही सर्विस

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार राय दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे. वर्ष 2008 में सेना में भर्ती होकर उन्होंने अपनी सेवा शुरू की थी. उनकी पहली पोस्टिंग हैदराबाद में हुई थी. करीब 16 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद उनकी अंतिम पोस्टिंग पंजाब में थी.

परिजनों के साथ जवान के दोनों बच्चे| Prabhat Khabar Network
परिजनों के साथ जवान के दोनों बच्चे| Prabhat Khabar Network

मृतक के परिवार में पत्नी प्रीति राय, दो मासूम बच्चों में 12 वर्षीय बेटी अंकु राय और 8 वर्षीय पुत्र अच्युत राय हैं. उनकी माता जद्दुरानी देवी हैं.

सीवान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन