अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरायी, दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर केलहरुआ गांव के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गयी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सुकवा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू कुशवाहा और भारतेन्दु यादव के रूप में हुई है.

विज्ञापन

संवाददाता,गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर केलहरुआ गांव के समीप शनिवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक से टकरा गयी. जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों की पहचान देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के सुकवा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू कुशवाहा और भारतेन्दु यादव के रूप में हुई है. घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर देवरिया बहन के घर जाने की बात कह के घर से निकले थे. उसकी बाइक अनियंत्रित होकर केलहरुआ गांव के समीप ट्रक से टकरा गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खून से लथपथ हालत में सड़क से उठाया. और उसे गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परंतु परिजन अच्छे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां भारतेन्दु यादव हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई संतोष राम ने मामले की गंभीरता से जांच किया. और घटना से संबंधित जानकारी परिजनो से लिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की घायल के परिजन के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर एफआइआर दर्ज किया ज���येगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन