सीवान: बड़हरिया में सेविका-सहायिकाओं की बैठक, CDPO कार्यालय पर टीएचआर में धांधली का आरोप

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी और बैठक में शामिल सेविका-सहायिकाएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने बड़हरिया सीडीपीओ कार्यालय पर टीएचआर के नाम पर अवैध वसूली और राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. बैठ में कई महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

बड़हरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मठ परिसर में रविवार को आंगनबाड़ी संघ के तत्वावधान में सेविका-सहायिकाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में आ रही समस्याओं और विभिन्न मांगों पर चर्चा की गयी. संघ की प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिला देवी और गोपालगंज जिलाध्यक्ष नजमा खातून ने संयुक्त रूप से की.

विज्ञापन

उर्मिला देवी बनीं प्रखंड अध्यक्ष

बैठक के दौरान संघ को मजबूत करने के उद्देश्य से सेविका उर्मिला देवी को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. सेविका-सहायिकाओं ने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में संघ और मजबूत होगा तथा उनकी समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जायेगा.

सीडीपीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिला देवी ने सीडीपीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने टीएचआर के नाम पर सेविकाओं से कथित अवैध वसूली और आंगनबाड़ी केंद्रों तक राशन पहुंचाने में अनियमितता का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि विभागीय आदेश के विपरीत सेविकाओं को बड़हरिया स्थित गोदाम से अपने खर्च पर खाद्यान्न आंगनबाड़ी केंद्रों तक ले जाना पड़ता है. इसके लिए कथित तौर पर पोलदारी भी देनी पड़ती है. उन्होंने चावल की मात्रा कम दिये जाने का भी आरोप लगाया, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परेशानी होने की बात कही.

उच्चस्तरीय जांच की मांग

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ इस तरह की कथित अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा. सेविका-सहायिकाओं ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि संघ की ओर से मुख्य सचिव, प्रधान सचिव कल्याण विभाग और जिलाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की जायेगी.

नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने की भी मांग

बैठक में सेविका-सहायिकाओं के नियमितीकरण, कथित धांधली पर रोक लगाने, मोबाइल उपलब्ध कराने और मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगें भी उठायी गयीं. सेविका-सहायिकाओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से जुड़ी समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर किया जाना जरूरी है.

बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाएं रहीं मौजूद

बैठक में उर्मिला देवी, सीमा देवी, सैम्पू देवी, सुधा देवी, रंजना कुमारी, संगीता देवी, पूनम देवी, मीरा देवी, गायत्री देवी, पिंकी देवी, रेहाना अख्तरी, मुशर्रत जहां, आशा देवी, सुशीला देवी, मधु देवी, माधुरी देवी, रंजना शर्मा, उमा देवी, नजमा निशा, मीना देवी, श्यामा कुमारी, माया देवी और मलका परवीन सहित काफी संख्या में सेविका-सहायिकाएं उपस्थित थीं.

1.नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी 2.बैठक में शामिल सेविका-सहायिकाएं | Prabhat Khabar Network
1.नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी 2.बैठक में शामिल सेविका-सहायिकाएं | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन