सिवान के मैरवा स्टेशन का बदलेगा नजारा, 10.61 करोड़ की लागत से होगा स्टेशन भवन का विस्तार एवं सुंदरीकरण
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Jul 2024 7:56 AM
मैरवा स्टेशन की तस्वीर
Amrit Station Yojana: अमृत स्टेशन योजना के तहत सिवान के मैरवा रेलवे स्टेशन को 10.61 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है. योजना के अन्तर्गत मैरवा रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे उन्नयन एवं सुधार कार्यो में स्टेशन भवन का विस्तार एवं पोर्च का निर्माण कर सुन्दरीकरण किया जाएगा.
Amrit Station Yojana: अमृत स्टेशन योजना के तहत सिवान के मैरवा रेलवे स्टेशन को 10.61 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है. मैरवा रेलवे स्टेशन गोरखपुर-छपरा विद्युतीकृत दोहरे रेल खंड पर स्थित है जो वाया भटनी मऊ वाराणसी एवं प्रयागराज जंक्शन से तथा छपरा-गोरखपुर में लाइन के माध्यम से प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है.
स्टेशन से 6500 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है की मैरवा रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिवीजन का एनएसजी -5 श्रेणी का स्टेशन है. मैरवा रेलवे स्टेशन से 24 सवारी, मेल एवं एक्सप्रेस गाड़ियां संचालित हो रही है. यहां से लगभग 6500 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है.
ये भी पढ़ें: पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार, जानें शेड्यूल और टाइमिंग…
स्टेशन भवन का होगा विस्तार एवं सुंदरीकरण
अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत मैरवा रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे उन्नयन एवं सुधार कार्यो में स्टेशन भवन का विस्तार एवं पोर्च का निर्माण कर सुन्दरीकरण किया जाएगा. स्टेशन भवन एवं सर्कुलेटिंग एरिया में मानक लाइटिंग के साथ सुधार कार्य, यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण, नए शौचालयों का निर्माण, सभी प्लेटफार्मों पर नए प्लेटफार्म शेल्टर के प्रावधान के साथ नए सीओपी का निर्माण हो रहा है.
3.66 मीटर चौड़े पैदल उपरिगामी पुल का निर्माण, प्लेटफार्म सं-1 एवं 2 पर नई लिफ्ट , प्रकाश व्यवस्था में सुधार, सड़कों और नालियों का निर्माण और चौड़ीकरण करके परिसंचरण क्षेत्र में सुधार, प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस प्रणाली एवं स्टेशन पर अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज के माध्यम से आसान नेविगेशन के माध्यम से यात्री अनुभव को बढ़ाने सहित विभिन्न निर्माण कार्य प्रगति पर है.
मैरवा रेलवे स्टेशन पर 6000 वर्गमीटर में वीडीसी प्लेटफार्म सरफेसिंग का काम, प्लेटफार्म संख्या- 1 एवं 2 लिफ्ट के फाउंडेशन बनाने का कार्य, प्लेटफार्मों पर शेड लगाने में प्रयुक्त होने के लिए पीपी शेल्टर 2 बे की रीशीटिंग का काम पूरा कर लिया गया है. पुराने स्टेशन भवन की इमारत पर मुखौटा सुधार का कार्य 25 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है.
बिहार में आम का स्वाद चखने यहां भालू ने डेरा डाला, नेपाल से आए हाथियों से भी सहमे हैं गांव के लोग…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










