ePaper

देवरिया में सीवान के युवक व युवती की मौत

Updated at : 07 Feb 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
देवरिया में सीवान के युवक व युवती की मौत

पड़ाेसी जिला देवरिया के गौरीबाजार में स्कॉर्पियो पलटने से एक युवक व युवती की मौत हो गयी.जबकि एक युवक घायल हो गया.घायल युवक का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में इलाज चल रहा है.यह घटना शुक्रवार के देर रात की बतायी जा रही है.दोनों मृतकों में से एक सिसवन व दूसरा हुसैनगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान.पड़ाेसी जिला देवरिया के गौरीबाजार में स्कॉर्पियो पलटने से एक युवक व युवती की मौत हो गयी.जबकि एक युवक घायल हो गया.घायल युवक का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल में इलाज चल रहा है.यह घटना शुक्रवार के देर रात की बतायी जा रही है.दोनों मृतकों में से एक सिसवन व दूसरा हुसैनगंज थाना क्षेत्र का रहनेवाला था. बताया जाता है कि पुलिस की घेराबंदी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो शुक्रवार की रात देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई.हादसे में शामिल स्कार्पियो सवार तीनों गोरखपुर घूमने गए थे. पशु तस्कर के संदेह में गोरखपुर जिले की पुलिस सफेद रंग की स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए देवरिया जिले में प्रवेश की तो गौरीबाजार पुलिस को भी इसकी जानकारी दी. गौरीबाजार पुलिस रामपुर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर संबंधित वाहन की तलाश शुरू कर दी. रामपुर चौराहे के पहले ही पेट्रोल पंप के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल से टकराने के साथ ही ट्राली से भी टकरा गई. जिससे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन मुडा निवासी मनीषा यादव (20) पुत्री जोगेंद्र यादव व हुसैनगंज करहनू के अमित कुमार गोंड (22) की मौत हो गई. जबकि जीरादेई थाना के भैंसा खाल निवासी ब्रजेश यादव (25) घायल हो गए. पुलिस ने तत्काल ब्रजेश को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया. मौसी से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकली थी मनीषा जांच में यह बात सामने आयी है कि मनीषा की मौसी बेबी गोरखपुर में रहती है. उसने घर से मौसी से मिलने जाने की बात कह कर निकली थी.लेकिन देर शाम तक वह मौसी के घर नहीं पहुंची. मनीषा के पिता दुबई में रहते हैं और वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. वहीं अमित कुमार पांच भाईयों में छोटा था और घर पर ही रहता था. ब्रजेश व अमित के बीच दोस्ती थी और दोनों एक ही साथ कहीं जाते थे. पुलिस के पीछा करने से वाहन अनियंत्रित होकर पलटा पुलिस गोरखपुर जिले में एक पिकअप का पीछा कर रही थी, अचानक तेज रफ्तार से पिकअप के पीछे स्कार्पियो चलने लगी. जिसके बाद पुलिस गलतफहमी की शिकार हो गई और फिर स्कॉर्पियो के पीछे लग गई और देवरिया जिले की पुलिस को भी इसको लेकर अलर्ट कर दिया. अभी गौरीबाजार चौराहे पर स्कॉर्पियो पहुंचती, उसके पहले ही अनियंत्रित होकर पलट गई. लोगों का कहना है कि यह हादसा पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन