ePaper

गैंगरेप के बाद लोगों में आक्रोश, फांसी की मांग

Updated at : 24 Jan 2020 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद लोगों में आक्रोश, फांसी की मांग

सिसवन : चैनपुर बाजार स्थित कोचिंग संस्थान में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की सूचना जैसी ही लोगों को लगी. लोग आंबेडकर चौक पर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर आरोपितों की ऑन स्पॉट फांसी देने की मांग कर रहें थे. स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस […]

विज्ञापन

सिसवन : चैनपुर बाजार स्थित कोचिंग संस्थान में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की सूचना जैसी ही लोगों को लगी. लोग आंबेडकर चौक पर इकट्ठा होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों ने सड़क पर आगजनी कर आरोपितों की ऑन स्पॉट फांसी देने की मांग कर रहें थे.

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर कोचिंग के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिया तथा बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गयी. पुलिस कप्तान अभिनव कुमार, डीएसपी जितेंद्र पांडेय आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार, असांव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम पहुंचे.
पुलिस ने छापेमारी कर कोचिंग संचालक चैनपुर गोला बाजार निवासी मो. जावेद, बावनडीह निवासी शिक्षक मेराज तथा छात्रा के सहपाठी सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी मो. आरिफ को धर दबोचा, तब लोग शांत हुए. इधर गुरुवार को पूरे दिन बाजार में सरगर्मी तेज रही. सीओ इंद्रवंश राय के नेतृत्व में पुलिस गश्त करती रही.
गैंगरेप के आरोपित के घर में तोड़फोड़, फूंकने का प्रयास : सिसवन. सिसवन गैंगरेप मामले में ग्रामीणों का आक्रोश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सड़क जाम समाप्त होने के बाद ग्रामीणों का हुजूम आरोपी सहपाठी के गांव घुरघाट पहुंचा.
ग्रामीणों के हुजूम में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने आरोपित मो आरिफ के घर पर धावा बोल दिया. वे घर में तोड़फोड़ करते आग लगाने का प्रयास किया तब तक पुलिस पहुंच गयी. इधर ग्रामीणों का आक्रोश व तनावपूर्ण माहौल देखते हुए आरोपित के घर पर पुलिस तैनात कर दी गयी है.
कोर्ट में बयान के बाद छात्रा आइसीयू में भर्ती
सीवान. चैनपुर बाजार स्थित एक कोचिंग संस्थान की गैंगरेप की पीड़ित छात्रा की कोर्ट में 164 के तहत पुलिस ने बयान दर्ज कराया. उसके बाद उसकी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के आइसीयू के विशेष कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
तीनों आरोपितों की हुई मेडिकल जांच : गैंगरेप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कोचिंग संचालक चैनपुर गोला बाजार निवासी मो. जावेद, बावनडीह निवासी शिक्षक मेराज व छात्रा के सहपाठी सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी मो. आरिफ़ का गुरुवार की शाम में मेडिकल जांच कराया गया. डॉक्टरों की एक मेडिकल बोर्ड ने तीनों का मेडिकल जांच किया.
रात में नहीं हुआ छात्रा का इलाज
सीवान. गैंगरेप की पीड़ित छात्रा को जब सिसवन रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल को रेफर किया गया तो पुलिस परिजनों के साथ छात्रा को लेकर बुधवार की रात सदर अस्पताल जांच कराने के लिए पहुंची. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस से मेडिकल जांच करने के लिए कागजात की मांग किया.
छात्रा के साथ आये पुलिस पदाधिकारी ने कागज नहीं होने की बात बतायी तो डॉक्टरों ने न तो छात्रा को मेडिकल जांच किया और न उसका कोई इलाज.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन