फ्लैट का ताला तोड़कर 30 हजार की चोरी
Updated at : 17 Jan 2020 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : टाउन थाना क्षेत्र के महावीरी पथ में बुधवार की रात एक नन्हीं बच्ची के हौसले ने चोरों के इरादों पर पानी फेर दिया. छोटी सी बच्ची का हिम्मत देख चोर वहां से भाग निकले. दरअसल महावीरी स्कूल के पास स्थित ललन साह के मकान में रात करीब दो बजे चोर दाखिल हुए थे. […]
विज्ञापन
सीवान : टाउन थाना क्षेत्र के महावीरी पथ में बुधवार की रात एक नन्हीं बच्ची के हौसले ने चोरों के इरादों पर पानी फेर दिया. छोटी सी बच्ची का हिम्मत देख चोर वहां से भाग निकले. दरअसल महावीरी स्कूल के पास स्थित ललन साह के मकान में रात करीब दो बजे चोर दाखिल हुए थे.
वहीं नीचे के कमरे में ललन साह की की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी खुशी सो रही थी. जबकि परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सोये हुए थे. खटपट की आवाज सुन कर खुशी की नींद खुल गयी.
उसने देखा कि दो चोर घर में दाखिल हो चूके हैं. इसके बाद उसने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. जिससे घर के बाकी लोग भी जग गये. इसके बाद चोर सब कुछ छोड़ कर वहां से भाग निकलें. वहीं ललन साह के घर में ही किराएदार के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद समेत करीब तीस हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली.
बताया जा रहा है कि फ्लैट में छपरा के शीतलपुर निवासी दीपक कुमार और अभिषेक कुमार मिश्रा रहते थे. बुधवार को दोनों गांव गये हुए थे. फ्लैट में बाहर से ताला बंद था. इसी बीच रात में चोर फ्लैट का ताला तोड़ कर कमरे में दाखिल हो गये. यहां से चोरी करने के बाद लंबी हाथ मारने की नियत से अंदर ही अंदर ललन साह के घर में दाखिल हो गये थे. पिछले महीने ही ललन साह के पड़ोस के रहने वाले दवा व्यवसायी बब्लू कुमार के घर का ताला तोड़ करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




