ड्रोन कैमरा से प्रेरणा लेकर आठवीं पास युवक हवाई जहाज बनाने में जुटा

सीवान : बिहार के सीवान में गुठनी प्रखंड के खड़ौली गांव निवासी आठवीं पास एक युवक हवाई जहाज बनाने में जुटा है. प्रेरित होकर उसने ड्रोन कैमरे से प्रेरणा लेकर हवाई जहाज का डेमो बना लिया है. उसका परीक्षण भी किया है. खड़ौली निवासी राम प्यारे शर्मा का पुत्र पवन कुमार आर्थिक तंगी के कारण […]
सीवान : बिहार के सीवान में गुठनी प्रखंड के खड़ौली गांव निवासी आठवीं पास एक युवक हवाई जहाज बनाने में जुटा है. प्रेरित होकर उसने ड्रोन कैमरे से प्रेरणा लेकर हवाई जहाज का डेमो बना लिया है. उसका परीक्षण भी किया है. खड़ौली निवासी राम प्यारे शर्मा का पुत्र पवन कुमार आर्थिक तंगी के कारण पढ़ नहीं सका. बैंगलोर कमाने के लिये चल गया. बेंगलुरु में एक वर्कशॉप में लेथ मशीन पर काम करता है. उसके दिमाग में आया कि जिस तरह ड्रोन कैमरा काम करता है, उसी आधार पर हवाई जहाज भी तो बनाया जा सकता है.
सोच को साकार करने की जुगाड़ में लग गया. मगर, बैंगलोर में उसे खाली समय नहीं मिलता था, ताकि जहाज के प्रोजेक्ट पर काम करे. पवन अपने पैतृक गांव कुछ दिन के लिये खड़ौली आया हुआ है. उसी दौरान उसने हवाई जहाज बनाने के प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया और तत्काल ड्रोन की तर्ज पर हवाई जहाज बना कर रिमोट के माध्यम से ट्रायल स्वरूप उड़ाया भी. पवन के इस साहस और सकारात्मक सोच के लिये गांव के लोंगों ने उसकी काफी सराहना की है. गुठनी के देहाती क्षेत्र का एक आठवीं पास युवक इतने बड़े प्रोजेक्ट की सोच रखता है और प्रयास कर रहा है, निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










