दिनदहाड़े घर में घुस सोयी महिला की रॉड से पीटकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान : नगर थाना क्षेत्र की अांबेडकर नगर पटवाटोली में दिनदहाड़े नकाबपाेश अपराधियों ने घर में घुस कर सोयी महिला स्व कतवारू राम की पत्नी मीना देवी को रॉड से पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पटवा टोली में कोहराम मच गया. साथ ही मुहल्लावासियों में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना […]
विज्ञापन
सीवान : नगर थाना क्षेत्र की अांबेडकर नगर पटवाटोली में दिनदहाड़े नकाबपाेश अपराधियों ने घर में घुस कर सोयी महिला स्व कतवारू राम की पत्नी मीना देवी को रॉड से पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पटवा टोली में कोहराम मच गया. साथ ही मुहल्लावासियों में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना के संबंध में मृत महिला मीना देवी के पुत्र संजय राम ने बताया कि लगभग तीन से चार बजे के बीच मेरे घर में मेरी पत्नी व बच्चे मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
तभी चार की संख्या में नकाबपोश अपराधी आये व घर में घुस कर आवाज दी तभी मेरी मां आयी तो उनलोगों ने रॉड से मारना-पीटना शुरू कर दिया. अपराधियों ने मेरी मां के सिर पर इतना वार किया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इसके बाद अपराधी फरार हो गये. इसकी सूचना मेरी पत्नी ने मुझे दी. मैं भागता हुआ घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी.
सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंच जांच में जुट गयी. इधर महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. संजय राम की पत्नी अपनी सास के खून से सना शव देख रोते हुए बार-बार गश खाकर गिर जा रही थी. इधर संजय राम भी लगातार रोये जा रहा था.
महिला कई महीनों से चल रही थी बीमार : मृत मीना कई महीनों से बीमार चल रही थी. कुछ दिन पहले ही उसका पुत्र संजय ने मां का इलाज कराकर घर लौटा था तब तक अपराधियों ने उसे हत्या कर दिया.
घर में घुस महिला की हत्या के बाद मुहल्ले में दहशत कायम है. लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि रात तो रात दिन में भी किसी भी घटना को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहे हैं.
महिला हत्या मामले में पुत्र-बहू हिरासत में : सीवान. नगर थाना क्षेत्र की आंबेडकर नगर पटवा टोली में हुई महिला का रॉड से पीट-पीट कर हत्या मामले में नगर थाना पुलिस ने मृत महिला के बहू व पुत्र को हिरासत में लेकर थाने चली गयी.
पुलिस दोनों से हत्या मामले पूछताछ कर रही है. इधर मौत मामले में जांच करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि नगर थाने के आंबेडकर नगर में किसी भारी वस्तु या रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. जांच के बाद ही पता चलेगा को मामला क्या है, क्योंकि इतनी घनी आबादी वाले मुहल्ले में अपराधी घटना को अंजाम देकर चले जा रहे हैं.
महिला हत्या मामले की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम : हत्या मामले की जांच फॉरेंसिक टीम करेगी, जिसके लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. तब तक के लिए मृत महिला मीना देवी के घर को सील कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन