नहर में डूबने से बच्चे की मौत, बुझा घर का चिराग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के लहुड़ी कौड़िया गांव में बुधवार को नहर में डूबने से एक चौदह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. गांव में मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. वह स्नान करने के लिए नहर में अपने दोस्त के साथ गया हुआ था. तभी उसका […]
विज्ञापन
भगवानपुर हाट : थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के लहुड़ी कौड़िया गांव में बुधवार को नहर में डूबने से एक चौदह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. गांव में मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. वह स्नान करने के लिए नहर में अपने दोस्त के साथ गया हुआ था. तभी उसका पैर फिसल गया और वह उसमें डूब गया. उसके साथ गये बच्चे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ, तो उसने भागते हुए उसके घर व गांव वालों को सूचना दी.
आपके शहर में
विज्ञापन
लोग जब तक वहां पहुंच बच्चे को नहर से निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. लोगों ने इसकी सूचना सीओ व स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही सीओ युगेश दास, एसआइ उमाकान्त यादव पुलिस बलों के साथ उसके घर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह पड़ोस के एक लड़के के साथ नहर में स्नान करने गया था. उसकी मां फुलझड़ी देवी, पिता अशोक राय, दादा जमादार राय शव को देख चीत्कार करने लगी. आसपास की महिलाओं ने उसे ढाढ़स बंधाया. लोगों ने उसके अन्य परिजनों को भी सांत्वना दी. वह घर का इकलौता पुत्र था. उसकी मृत्यु से घर का चिराग बूझ गया.
बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उपप्रमुख श्याम किशोर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल मांझी उसके घर पहुंच सांत्वना दी. उसके घर की माली हालत को देखते हुए ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत से मुआवजा दिलाने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर रंजीत कुमार राय, हीरालाल राय व ललन राय आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन