घर में दूसरी बार डकैती से सदमे में परिजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिसवन : चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिरती में हुई डकैती के दूसरे दिन भी परिजन सहित ग्रामीण दहशत में है. घटना के संदर्भ में बता दें कि शनिवार की देर शाम चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत विरती में मुन्ना राम के घर दर्जन भर हथियार से लैस डकैतों ने पूरे परिजनों को बंधक बना लिया […]
विज्ञापन
सिसवन : चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिरती में हुई डकैती के दूसरे दिन भी परिजन सहित ग्रामीण दहशत में है. घटना के संदर्भ में बता दें कि शनिवार की देर शाम चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत विरती में मुन्ना राम के घर दर्जन भर हथियार से लैस डकैतों ने पूरे परिजनों ��ो बंधक बना लिया व करीब आधा घंटा तक जमकर तांडव मचाया और लाखों की संपत्ति लूट ली.
इधर परिजनों द्वारा विरोध किये जाने पर मुन्ना और बहन आरती को डकैतों ने गोली मार दी. जिसकी इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर घायल मुन्ना राम ने डकैती के संदर्भ में बताया कि 2005 में कांटा व धारदार हथियार के बल पर पूरे परिजनों को बंधक बनाकर जमकर तांडव मचाते हुए करीब लाखों की संपत्ति लूट ली थी. जिससे कुछ दिनों तक आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी थी.
उसी डकैती के सदमे को मुन्ना के पिता बर्दाश्त नहीं कर सके थे और एक महीने के अंदर पिता हंसराज राम की हार्ड अटैक से मौत गयी थी. तब हंसराज राम सिकंदराबाद के स्टील प्लांट में नौकरी करते थे और बेटे की शादी के लिए काफी सामान आये थे. जो डकैती में डकैतों ने लूट लिया था.
इधर 2014 एवं 15 में मुन्ना के घर चोरों ने चोरी की. जिसमें अनाज, बर्तन, साइकिल सब लेकर फरार हो गये थे. पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से अभी संभले भी नहीं थे. इधर चैनपुर ओपी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि डकैतीकांड के उद्भेदन में पुलिस हर तरह से सक्रिय रूप से काम कर रही है. शक के आधार पर कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है, जल्द ही खुलासा करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










