31 गांव जुड़ेंगे मुख्य सड़क से : विधायक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के 31 संपर्क विहीन गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए शीघ्र ही करीब 50 करोड़ की लागत से करीब 60 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा. महाराजगंज के विधायक हेम नारायण साह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर भगवानपुर प्रखंड के करीब 56 मुख्य सड़कों से संपर्क […]
विज्ञापन
सीवान : महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के 31 संपर्क विहीन गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए शीघ्र ही करीब 50 करोड़ की लागत से करीब 60 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा.
महाराजगंज के विधायक हेम नारायण साह ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर भगवानपुर प्रखंड के करीब 56 मुख्य सड़कों से संपर्क विहीन गांवों की जानकारी देते हुए इन गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने क आग्रह किया था. उन्होंने बताया कि पहले चरण में 31 गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने की विभाग की मंजूरी मिल गयी है.
उन्होंने बताया कि इसके बाद शीघ्र 25 गांवों को जोड़ने के 25 सड़कों का निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरु की जायेगी. उन्होंने बताया कि निर्माण होने वाली सभी 31 सड़के भगवानपुर प्रखंड की हैं.उन्होंने बताया कि इन साड़कों का निर्माण हो जाने के बाद लोगों को शहरों में आने में सहुलियत होगी तथा व्यापार बढ़ेंगे.
महराजगंज प्रखंड की अधिकांश सड़कों का जीर्णोद्धार हो चुका है. उन्होंने महाराजगंज शहर के थाने से लेकर ओवरसियर मोड़ तक सड़क का जीर्णोद्धार शीघ्र कराने की बात बतायी. उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया भी अंतिम चरणों में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










